फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर का छात्र लापता, गुमशुदगी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। कस्बा निवासी 17 वर्षीय किशोर लापता हो गया। काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला तो परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी।
विज्ञापन

करनाल हाईवे स्थित झिंझाना के गाड़ीवाला चौक की नई बस्ती में रहने वाला 17 वर्षीय कुन्नू उर्फ अनीश पुत्र दानिश एसडीएस कान्वेंट स्कूल का इंटरमीडिएट का छात्र है। मंगलवार दोपहर करीब 2:00 बजे वह कोचिंग तलाश करने स्कूल बैग लेकर गया था। परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले एक कोचिंग सेंटर को छोड़कर अब नए कोचिंग सेंटर की तलाश में गया था। शाम तक भी घर न पहुंचने पर किशोर को सभी संभावित स्थानों पर तलाश किया गया। उसका कुछ पता नहीं चलने पर रात करीब 11:00 बजे झिंझाना पुलिस को किशोर के लापता होने की सूचना दी गई। पुलिस का कहना है की गुमशुदगी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें