फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच निरीक्षक, नौ उप निरीक्षकों का अंतर्जनपदीय स्थानांतरण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए एसपी ने किया फेरबदल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। एसपी अभिषेक ने जिले में अपराध नियंत्रण तथा शांति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने के लिए पुलिस लाइन तथा थानों में तैनात पांच निरीक्षक एवं नौ निरीक्षकों को अंतर्जनदपीय स्थानांतरण किया है।
एसपी अभिषेक ने रविवार रात निरीक्षक नेमचंद सिंह चौकी प्रभारी ऊन से अपराध शाखा, निरीक्षक मुकेश आजाद को थाना झिंझाना से प्रभारी कचहरी सुरक्षा, निरीक्षक हरिराज सिंह को थाना गढ़ीपुख्ता से अपराध शाखा, निरीक्षक अजयवीर सिंह चौकी प्रभारी भाज्जू से प्रभारी विशेष किशोर पुलिस इकाई तथा निरीक्षक राजकुमार चंदेल को चौकी प्रभारी तितरवाड़ा से अपराध शाखा में स्थानांतरण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त उपनिरीक्षक हरिश्चंद्र त्यागी को पुलिस लाइन से वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली शामली, उप निरीक्षक विक्रम सिंह भाटी को थानाभवन से चौकी प्रभारी कादरगढ़, उपनिरीक्षक सचिन त्यागी को थाना शामली से चौकी प्रभारी एसटी तिराहा, उपनिरीक्षक नवीन गौतम को पुलिस लाइन से आदर्श मंडी, उप निरीक्षक राघवेंद्र सिंह को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी तितरवाड़ा, उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार को कोतवाली शामली से चौकी प्रभारी ऊन, उप निरीक्षक श्यामवीर सिंह को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी भाज्जू, उप निरीक्षक नरेश कुमार को कोतवाली शामली से चौकी प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र थाना कोतवाली, उपनिरीक्षक सुशील कुमार को चौकी प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र से पुलिस लाइन में स्थानांतरण किया है। एसपी ने बताया कि जिले की कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए निरीक्षक और उप निरीक्षकों के स्थानांतरण किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें