फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: अंतर जनपदीय शिक्षकों को 15 व 16 को आवंटित होंगे स्कूल

Thu, 14 Sep 2023 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। पिछले एक माह से अधिक समय शहरों व कस्बों के स्कूलों में हाजिरी लगा रहे गैर जिलों से आए शिक्षकों को अब जल्द ही स्कूल आवंटित होंगे। इसके लिए शासन स्तर से कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। जिले में डीएम की निगरानी में स्कूल आवंटन की प्रक्रिया 15 व 16 सितंबर से शुरू होगी। स्कूल आवंटित होने के तुरंत बाद शिक्षकों को वहां कार्यभार भी ग्रहण करने का निर्देश दिया है और उनको यह स्कूल ऑनलाइन आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन

जनपद में 596 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इन स्कूलों में पंजीकृत 80 हजार से अधिक बच्चों के पढ़ाई की जिम्मेदारी करीब 2600 शिक्षकों पर है और ऐसे में शिक्षकों की कमी से स्कूलों में छात्र-छात्राओं की ठीक से पढ़ाई भी नहीं हो रही है। शासन की पहल पर बेसिक शिक्षा विभाग में सालों के इंतजार के बाद पूरी हुई अंतर जनपदीय स्थानांतरण प्रक्रिया में गैर जनपदों से कुल 79 शिक्षक जिले में स्थानांतरित हुए थे। हालांकि इनमें से कुल 62 शिक्षक ही कार्यभार ग्रहण करने पहुंचे हैं और इनको तभी बीएसए कोमल द्वारा शहरों व कस्बों के स्कूलाें मेें भेज दिया गया था।
विद्यालय आवंटन करने की प्रक्रिया 15 से 16 सितंबर के बीच पूरी की जाएगी और यह प्रक्रिया ऑनलाइन की जाएगी। करीब एक माह गुजरने के बाद इन शिक्षकों को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र से विकसित पोर्टल के माध्यम से को नामित किया है। इन सभी शिक्षकों को स्कूल आवंटित होने के बाद शिक्षकों की कमी को दूर किया जाएगा। बीएसए कोमल ने बताया कि शासन के आदेश पर ऑनलाइन 15 व 16 सितंबर को शिक्षकों को स्कूल आवंटन कर दिए जाएंगे और स्कूल आवंटन होने के बाद उनको भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें