फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली: सफाई कर्मचारियों को समय से वेतन देने के दिए निर्देश

विज्ञापन
थानाभवन के पीडबलूडी के गैस्ट हाउस में पंचायतों के अधिशासी अधिकारियो की बैठक लेती कविता तिसावड़ व
विज्ञापन
- राज्य स्तरीय निगरानी समिति की सदस्य ने ली अधिकारियों की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। राज्य स्तरीय निगरानी समिति उत्तर प्रदेश की सदस्य कविता तिसावड़ ने सफाई कर्मचारियों केे समय से वेतन देने के निर्देश दिए। थानाभवन के निरीक्षण भवन में सोमवार को कविता तिसावड़ ने अधिकारियों की बैठक ली।
विज्ञापन

उन्होंने सफाई कर्मचारियों के वेतन, पेंशन, ईएसआई, ईपीएफ, मृतक आश्रित नियुक्ति, पदोन्नति, सफाई एवं सुरक्षा उपकरण, वर्दी, सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ, मलिन बस्तियों में विकास कार्य और एमएस एक्ट-2013 के जनपद में लागू होने, पालन करने की समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों को सभी सफाई कर्मचारियों का समय से वेतन देने और ईएसआई कार्ड की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्हाेंने कहा कि अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलें, यही सरकार की मंशा है। बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी ने विभागीय योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी डीसी गुप्ता, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अंशुल चौहान और सभी निकायों के अधिशासी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें