फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: एडीएम ने रात्रि में रैन बसेरा और अलाव व्यवस्था का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। एडीएम व एसडीएम सदर ने रात्रि में नगर में रैन बसेरा और अलाव व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

डीएम जसजीत कौर के निर्देश पर शनिवार रात एडीएम संतोष कुमार सिंह व एसडीएम सदर विशु राजा नगर में रैन बसेरे के औचक निरीक्षण पर पहुंचे। यहां उन्होंने यात्रियों के विश्राम के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसकी सूचना के चलते पालिका कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और मौके पर कर्मचारी पहुंच गए। इस दौरान अधिकारियों ने पालिका को रैन बसेरे के अधिक प्रचार-प्रसार के लिए मुख्य चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर होर्डिंग्स-बैनर लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को कड़ाके की सर्दी में खुले आसमान के नीचे रात न गुजारनी पड़े। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। इसके अलावा अधिकारियों ने नगर में बस स्टैंड सहित विभिन्न स्थानों पर अलाव व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने नियमित रूप से अलाव जलाने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान एसडीएम कैराना शिवप्रकाश यादव व पालिका के सफाई लिपिक रविंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें