फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: विद्यार्थियों को दी न्यायपालिका से जुड़ी जानकारी

विज्ञापन
शामली के सेंट आर सी स्कूल में विद्यार्थियों को न्यायपालिका से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण जानकार - फोटो : kathua
विज्ञापन
शामली। सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल में कक्षा 11वीं व 12वीं के विद्यार्थियों को शिविर का आयोजन कर न्यायपालिका से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल और बंगलुरू से आई काउंसलर दीक्षा चौधरी ने मां सरस्वती के चित्र पर नमन करके किया। दीक्षा चौधरी ने विद्यार्थियों को न्यायपालिका के अर्थ आचैर महत्व के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि कानूनी क्षेत्र में एक न्यायिक सेवा में कॅरिअर बनाना उनके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है जो कानून और समाज के प्रति समर्पित है। न्यायपालिका का क्षेत्र अत्यधिक मेहनत, समर्पण और अटूट प्रतिबद्धता की मांग करता है। इसके अलावा उन्होंने विद्यार्थियों को न्यायपालिका के विभिन्न पदों के क्षेत्र की परीक्षा में सफलता पाने के लिए तैयारी करने की जानकारी दी। संयोजक मनदीप शर्मा रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें