शामली। राष्ट्रीय किसान पीजी कॉलेज शामली में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वितीय इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर शुरू हुआ। बुधवार को शिविर का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार और कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सौरभ कुमार पांडे ने किया। स्वयंसेवक एवं स्वयं सेविकाओं ने राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम अधिकारी ने स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के अन्य दिनों में होने वाली क्रियाकलापों की रूपरेखा से अवगत करा गया। कार्यक्रम के दूसरे चरण में स्वयं सेवक और सेविकाओं ने सफाई अभियान चलाया। इस अवसर पर डॉ. गीता देवी, डॉ. विनीता कुमारी डॉ. मांगेराम सैनी, देशपाल, आशु आदि मौजूद रहे।