जांच में सामूहिक दुष्कर्म की सूचना झूठी निकली
कैराना। कस्बे के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी कि उनके मोहल्ले में एक वृद्धा के साथ उसके ही परिवार के लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। वृद्धा की हालत खराब है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस से वृद्धा को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। बाद में पुलिस ने छानबीन की तो मामला फर्जी पाया गया। कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने बताया कि वृद्धा के बेटों ने ईंट भट्ठा ठेकेदार से पेशगी के डेढ़ लाख रुपये लिए थे। दूसरे ईंट भट्ठे पर काम करने चले गए। दो दिन पहले ठेकेदार ने डेढ़ लाख रुपये वापस मांगे तो वृद्धा ने झुठा आरोप लगा दिया। वृद्धा को हिदायत देकर छोड़ दिया गया।