विद्यार्थियों को दी नेत्र और दंत सुरक्षा की जानकारी
शामली। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल शामली में दो दिवसीय दंत एवं नेत्र परीक्षण शिविर का समापन हुआ। शिविर में विद्यार्थियों को नेत्र और दांतों की सुरक्षा करने की जानकारी दी गई।
सेवा भारती विभाग द्वारा स्कूल में शनिवार को शिविर के दूसरे दिन कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों का नेत्र एवं दंत परीक्षण किया गया। शिविर में नेत्र चिकित्सक श्रेय माहेश्वरी व दंत चिकित्सक ऋचा माहेश्वरी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्चन कर शिविर का का शुभारंभ किया। डॉ. श्रेय माहेश्वरी ने विद्यार्थियों को बताया कि नेत्रों की सुरक्षा के लिए तेज धूप में घर से बाहर न निकलें। अधिक समय तक मोबाइल और टीवी न देखें। एलर्जी आदि होने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह देकर उपचार कराएं।
डॉ. ऋचा माहेश्वरी ने बताया कि दांतों देखभाल रखनी चाहिए और कुछ भी खाने पर पानी से कुल्ला अवश्य करें। उन्होंने दांतों की सुरक्षा के लिए टॉफी, चॉकलेट आदि को कम से कम खाने की सलाह दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य संजय सैनी, स्कूल के अध्यक्ष चंद्रदेव, सेवा भारती के जिलाध्यक्ष डॉ. राज तायल, जिलामंत्री चंचल गोयल, जिला सेवा प्रमुख देशपाल मालिक, आशीष जैन, अजेंद्र सिंह, विजेंद्र कुमार, अमित कुमार, रामकुमार, सविता गुप्ता, लक्ष्मी गर्ग, ऋचा संगल, प्रीति शर्मा, साक्षी शर्मा, नूपुर वशिष्ठ, सुधा शर्मा, सुधीर कुमार, शिवकुमार धीमान, सुनील कुमार, आदेश धीमान आदि मौजूद रहे।