फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: अधिवेशन में कर्मचारी कल्याण की योजनाओं की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। भारतीय स्टेट बैंक की अनुसूचित जाति-जनजाति कर्मचारी कल्याण संगठन दिल्ली सर्किल का जिला स्तरीय अधिवेशन हुआ। कार्यक्रम में बैंक द्वारा चलाई जा रही कर्मचारी कल्याण की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही बैंक कर्मचारी की समस्याओं और उनके सुझावों को भी साझा किया गया। बुधवार को एक रेस्टोरेंट में आयोजित जिला स्तरीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय प्रबंधक बागपत राकेश कुमार ने स्टैंड अप इंडिया मुद्रा लोन, पीएमजेजेवाई योजना, पीएमजेवाई योजनाओं की जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि दिल्ली सेवा सर्किल के अध्यक्ष बीएस निर्मल व महासचिव दिल्ली जय भगवान बौद्ध ने संस्था के सदस्यों को संगठित रहने और सदस्यता अभियान चलाकर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर उप महासचिव राजवीर सिंह, उपाध्यक्ष एनपी सिंह, दिल्ली सर्किल के कोषाध्यक्ष दीपक कुमार, कार्यक्रम के क्षेत्रीय संयोजक संतोष कुमार, अजय कुमार, जिला सचिव राकेश कुमार, संदीप कुमार, वीरेंद्र कुमार, गोविंद कुमार, कपिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें