फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: निर्दलीय रहे आगे, भाजपा और रालोद लड़ी बराबर

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। नगर निकाय चुनाव में शामली जनपद में तीन नगर पालिका और सात नगर पंचायतों में चुनाव हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद बाजी निर्दलीयों के हाथ रही 10 में से चार सीटों पर जहां निर्दलीय प्रत्याशी जीते, वहीं दो-दो सीटों पर भाजपा और रालोद ने जीत दर्ज कर अपनी उपस्थिति का बेहतर अहसास कराया। जबकि सपा और बसपा को मात्र एक-एक सीट से ही संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

भाजपा ने सबसे ज्यादा अहम शामली नगर पालिका पर जीत हासिल की है। जबकि कांधला सीट पर सपा जीती है, वहीं चर्चित कैराना सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी की जीत हुई। यहां पर भाजपा प्रत्याशी चौथे नंबर पर रहे। कैराना में जहां मुस्लिम वोट एकजुट नजर आया, तो अन्य सीटों पर मुस्लिम मतों में बंटवारा देखने को मिला। जबकि जलालाबाद नगर पंचायत में अप्रत्याशित रूप से हिंदू वोटर भाजपा से कटकर बसपा प्रत्याशी पर चला गया।
विज्ञापन


शामली जनपद में नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्वाचित प्रत्याशियों की सूची
नगर पालिका प्रत्याशी का नाम पार्टी प्राप्त मत
शामली अरविंद संगल भाजपा 28501
कैराना शमशाद अहमद निर्दलीय 15493
कांधला नजमुल इस्लाम सपा 8149
नगर पंचायत :
बनत कुसुम देवी रालोद 2525
जलालाबाद जहीर मलिक बसपा 7354
थानाभवन मुशयदा निर्दलीय 8990
ऊन प्रदीप चौधरी निर्दलीय 3738
गढ़ीपुख्ता प्रमोद कुमार रालोद 4333
एलम रीना निर्दलीय 2501
झिंझाना सुरेशपाल कश्यप भाजपा 2014
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें