फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: किसानों का अनिश्चितकालीन धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- किसानों ने कहा एसडीएम के जवाब का इंतजार, उसके बाद तैयार होगी अगली कार्ययोजना
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद। अंडरपास की ऊंचाई बढ़ाने की मांग को लेकर चल रहा हसनपुर लुहारी के किसानों का धरना प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहा। किसानों ने कहा कि एसडीम सदर का जवाब आने के बाद आंदोलन की अगली रणनीति पर विचार किया जाएगा।

हसनपुर लुहारी के किसान कई दिनों से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। शुक्रवार को एसडीएम सदर निकिता शर्मा धरना स्थल पर पहुंचीं थीं। जहां उन्होंने किसानों की समस्या को सुनकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था। हालांकि अभी तक एसडीम सदर की ओर से कोई जवाब नहीं आया है। शनिवार के धरने पर पहुंचे भाजपा युवा मंडल के नेता कन्हैया सैनी ने कहा कि जब तक किसानों की समस्या का समाधान नहीं होगा तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि एसडीएम सदर की ओर से जवाब आने के बाद धरने का भविष्य तय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि उनकी मांग पूरी नहीं होती है तो आंदोलन की अगली रूपरेखा तैयार की जाएगी। इस दौरान समाजसेवी संजय सैनी, पूर्व प्रधान सुभाष सैनी, सतीश सैनी, आर्येश सैनी, महक सिंह, समय सिंह, राजकुमार, सनी कुमार, शोभाराम, रकम सिंह, लविश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें