फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जिला अस्पताल में मनोचिकित्सक से अभद्रता, एसपी से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिला अस्पताल की मनोचिकित्सक डॉ. उर्वशी ने शस्त्र लाइसेंस के लिए स्वास्थ्य प्रमाणपत्र बनवाने आए दो लोगों पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मनोचिकित्सक डॉ. उर्वशी ने पुलिस अधीक्षक को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि मंगलवार करीब साढ़े 12 बजे दो व्यक्ति शस्त्र लाइसेंस के लिए आए। उन्होंने उन्हें समझाया कि क्लीनिकल साइक्लोजिस्ट फील्ड में गई है, इसलिए उन्हें आज स्वास्थ्य प्रमाण पत्र नहीं मिल पाएगा। मनोचिकित्सक का आरोप है कि उन लोगों ने उनके साथ अभद्र शब्दों का प्रयोग कर दुर्व्यवहार किया और धमकी भी दी। उन्होंने जिला अस्पताल की पुलिस चौकी पर पुलिसकर्मी को कॉल की, लेकिन मौके पर कोई पुलिसकर्मी नहीं पहुंचा। मनोचिकित्सक ने कहा कि ऐसी स्थिति में वह जिला अस्पताल में कार्य नहीं कर सकती। उधर, जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. किशोर कुमार आहूजा का कहना है कि यह मामला उनकी जानकारी में नहीं है और न ही मनोचिकित्सक ने उन्हें इस बारे में कोई जानकारी दी है।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने से 12 दिन पहले दे चुकी इस्तीफा
जिला अस्पताल में कार्यरत मनोचिकित्सक डॉ. उर्वशी ने 12 सितंबर को अपना इस्तीफा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केके आहूजा को सौंप दिया है। उन्होंने एक महीने का नोटिस देते हुए कार्य करने में असमर्थता व्यक्त की थी। मनोचिकित्सक ने मरीजों के दुर्व्यवहार करने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने के कारण इस्तीफा दिया था, हालांकि उस समय उनका कहना था कि पारिवारिक कारणों के चलते उन्होंने इस्तीफा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें