फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्वज पूजन व म्हाड़ी पर छड़ी की स्थापना के साथ मेला गुघाल का शुंभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
ध्वज पूजन के साथ मेला गुघाल का शुंभारंभ
विज्ञापन

फोटो
थानाभवन। प्राचीन गोगा म्हाड़ी पर धार्मिक अनुष्ठानों के बीच ध्वज पूजन और छड़ी स्थापना के साथ मेला गुघाल का शुभारंभ हो गया।
महंत रामनरेश महाराज ने हवन-पूजन के बाद ध्वज और छड़ी स्थापित की। सुबह से ही श्रद्धालुओं ने हाथों में नीला ध्वज लेकर जाहरवीर गोगा जी महाराज के जयकारों के साथ म्हाड़ी पर निशान चढ़ाए। जिन श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ण हो गई। वे सपरिवार ढोल-नगाड़ों के साथ नाचते-गाते म्हाड़ी पहुंचे। म्हाड़ी पर निशान चढ़ाने ग्रामीणांचल के साथ हरियाणा व दिल्ली से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु सपरिवार पहुंचे। सुबह से शाम तक भक्तों ने कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया। गोगा म्हाड़ी पर प्राचीन समय से ही 15 दिन का मेला गुघाल लगता आ रहा है। इस बार नगर पचांयत ने मेला ठेका प्रणाली से लगवाया है। यह 22 सितंबर तक चलेगा। धार्मिक रूप से मेला प्रारंभ हो गया है, लेकिन नगर पंचायत द्वारा इसका विधिवत उद्घाटन नहीं किया गया। यह मेला दंगल के लिए विख्यात है। म्हाड़ी पर आज आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में अनमोल गर्ग, संजय कश्यप, विनोद सैनी, जगमाल सैनी, उमेश सैनी, तुषार गर्ग, हिम्मत सैनी, राकेश सैनी का विशेष योगदान रहा।
गोगा म्हाड़ी पर मेले में उमड़े श्रद्धालु
फोटो
ऊन। कस्बे व ढिंढाली गांव स्थित गोगा म्हाड़ी पर शुक्रवार को मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने माथा टेका और आशीर्वाद लिया।
मेले में दूरदराज क्षेत्रों से भी श्रद्धालु पहुंचे। हवन के बाद छड़ी चढ़ाई गई। भंडारे व रात को बसेरे का आयोजन किया गया। हलवा, कड़ी चावल, छोले-पूरी आदि व्यंजनों के लंगर लगाए गए। इस आयोजन में भगत राजेंद्र, आनंद व ओमकार किरण, साहब सिंह, महेंद्र, अजय गोयल, रतन लाल, धर्मेंद्र आदि का सहयोग रहा। गांव ढिंढाली में भी शुक्रवार को गोगा म्हाड़ी पर भंडारे का आयोजन किया गया। भक्तों ने गोगा म्हाड़ी पर छड़ी व प्रसाद चढ़ाकर मन्नतें मांगीं और हलवा कढ़ी चावल का प्रसाद लिया। आयोजन में संजय शर्मा, अरविंद, पंकज, हरपाल, विकास आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोगा चतुर्दशी पर्व धूमधाम से मनाया
फोटो
शामली। शिव गोरक्षनाथ मंदिर सेवा समिति रेलपार में गोगा चतुर्दशी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर हवन पूजन का आयोजन किया गया। भोजन पंडित आनंद प्रकाश द्वारा कराया गया। पंडित विनोद शास्त्री ने अमर ज्योति प्रज्ज्वलित की। बाद में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर के प्रधान रामकुमार उपाध्याय ने बताया कि यह पर्व भाद्रपद में गोगा नवमी से शुरू होकर अनंत चतुर्दशी मनाया जाता है। जिसमें श्रद्धालु निशान छड़ी पूजन कर मन्नतें मांगते हैं। आज के दिन छड़ी को विश्राम दिया जाता है। इस अवसर पर दुष्यंत उपाध्याय, कैलाश उपाध्याय, रामपाल उपाध्याय, सुरेश निर्वाल, संजय उपाध्याय, सतेंद्र उपाध्याय, मनोज उपाध्याय, कार्तिक उपाध्याय आदि मौजूद रहे। यहां भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें