अंतरजनपदीय अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में जिले में पहली बार आयोजित अंतर जनपदीय अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुरू हुआ। पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के साथ स्कूल के डायरेक्टर मुकेश संघल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
टूर्नामेंट में सहारनपुर जोन की 3 टीम (शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर) प्रतिभाग कर रही है। जिसका पहला मैच सहारनपुर व शामली के बीच शहर की मेपल्स अकादमी में खेला गया। विनय कुमार ने बताया कि सहारनपुर के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। जिसमें सहारनपुर ने निर्धारित 45 ओवर में 259 रन बनाए। जवाब में उतरी शामली की टीम 45 ओवर में 8 विकेट गवांकर 228 रन ही बना पाई। सहारनपुर ने यह मैच 31 रन से जीत लिया। इस मैच में यूपीसीए के चयनकर्ता मोहम्मद असलम अली, अंपायर राहुल सिंह और नीरज चौधरी और स्कोरर मोहम्मद कासिम रहे। इस मौके पर विनय कुमार, सनी सिंह, नागेंद्र खेवाल, विकेंद्र निर्वाल, सनी धीमान, फरमान, रॉकी देशवाल, संदीप चोधरी पंकज कालखंडे, मोहम्मद सादिक आदि मौजूद रहे।