फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साक्षात्कार में उमड़ी भीड़

Fri, 22 Apr 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में जनसुविधा केंद्र खोलने के लिए कलक्ट्रेट में अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार कलक्ट्रेट में एडीएम भरत पांडे ने अपने कक्ष में जनसेवा केंद्र खोलने के लिए अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए। साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी।  जिले में नागरिकों को जन्म प्रमाण पत्र जाति आय प्रमाण पत्र आदि अनेकों सुविधाएं ऑनलाइन बनवाने हेतु जनसुविधा केन्द्र स्थापित करने हेतु बेरोजगार युवकों युवतियों द्वारा प्राथनापत्र दिए गए थे। एडीएम भरत पांडे की अध्यक्षता में गठित कमेटी के सदस्यों ने अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए। आज भारी संख्या में युवक युवतियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर साक्षात्कार दिया। साक्षात्कार में कमेटी के सदस्य सहायक अभियंता दिनेश सिंघल, अपर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी समीर राजन, ई-डिस्ट्रिक मैनेजर शशांक मित्तल आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें