फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी प्रशिक्षण और बूथ सत्यापन में, विभाग अध्यक्षों के कार्यालय खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। लोकसभा चुनाव 2024 में अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लग जाने से कार्यालय खाली हो गए हैं। जिले के विभागों में गिने चुने कर्मचारी रहने से कार्यालय में फरियादियों की सुनवाई नहीं हो पा रही है। फरियादी विभागों के चक्कर काट रहे हैं। अमर उजाला ने लोकसभा चुनाव के दौरान बुधवार को सरकारी कार्यालयों की पड़ताल की। विभागों में इक्का-दुक्का विभाग अध्यक्षों को छोड़कर ज्यादातर अधिकारी चुनाव डयूटी में व्यस्त रहे।
विज्ञापन

विकास भवन गोहरनी
बुधवार को पड़ताल के दौरान विकास भवन कार्यालय में सिर्फ जिला समाज कल्याण अधिकारी और जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ऋतु रस्तोगी मौके पर मिलीं। सीडीओ विनय कुमार तिवारी, मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण, डीडीओ कलक्ट्रेट सत्यराम यादव निर्वाचन कार्यालय के कंट्रोल रूम में ड्यूटी और जिला अर्थ सांख्यिकी अधिकारी हरेंद्र सिंह को निर्वाचन प्रशिक्षण में बताया गया। जिला पंचायत राज अधिकरी, संदीप अग्रवाल, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मैत्री रस्तोगी मौके पर नहीं मिलीं, उनका कहना है कि उनके पास मुजफ्फरनगर और शामली जिले का प्रभार है। हालांकि डीडीओ सत्यराम यादव पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का कार्यभार है। समाज कल्याण विभाग, विकास विभाग, पंचायत राज में नाम मात्र के कर्मचारी मिले।
-बूथ सत्यापन में लगी है ड्यूटी
-कृषि विभाग : शहर के माजरा रोड पर स्थित कृषि विभाग में उपनिदेशक कृषि प्रमोद कुमार, जिला कृषि अधिकारी प्रदीप यादव कार्यालय में नहीं मिले। कृषि विभाग में भूमि संरक्षण अधिकारी और जिला कृषि रक्षा अधिकारी के एक साल से पद खाली हैं। भूमि संरक्षण अधिकारी का कार्यभार जिला कृषि अधिकारी प्रदीप यादव और जिला कृषि रक्षा अधिकारी का कार्यभार एसडी कैराना अमित कुमार के पास है। जिला कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि उनकी डूयूटी सुन्ना गांव में मतदान केद्रों के सत्यापन में लगी है। उपकृषि निदेशक प्रमोद कुमार की भी ड्यूटी लगी है।
विज्ञापन

-फरियादी कार्यालय में
कृषि विभाग में लपराना गांव निवासी किशनवीर सिंह ने बताया कि सोलर पंप के लिए आवेदन करने आए थे। दूसरी ओर सेंहटा गांव निवासी धर्मो का कहना है कि वह आधार कार्ड लिंक करने के लिए आए थे। दूसरी ओर शामली ब्लाॅक में बीडीओ का कार्यभार सहायक सांख्यिकी अधिकारी पुनीत कुमार के पास है। वह भी अपने कार्यालय में नहीं मिले। ब्लॉक में लघु सिंचाई विभाग के जेई, कंप्यटर ऑपरेटर अन्य कर्मचारी माैके पर मिले। एसडीओ और अधिशासी अभियंता मौके पर नहीं मिले। शामली बीडीओ पुनीत कुमार का कहना है कि उनकी ड्यूटी पोस्टल बैलेट पेपर वोट डलवाने में लगी है।

-लोकसभा चुनाव में लगी ड्यूटी
विकास भवन में सभी विभागों के अध्यक्षों डीपीआरओ, समाज कल्याण अधिकारी, दिव्यांगजन अधिकारी अशुंल चौहान, डीडीओ की ड्यूटी निर्वाचन और प्रशिक्षण में लगी हुुुई है। लोकसभा चुनाव सपन्न कराना अति महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

- विनय कुमार तिवारी सीडीओ शामली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें