फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मंडावर में तेंदुए ने चार साल की बच्ची को बनाया शिकार, नोचकर मार डाला

Mon, 10 Jun 2024 02:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
कैराना के मंडावर में तेंदुए का शिकार बनी 4 वर्षीय अंशा का फाइल फोटो-परिजन
विज्ञापन
कैराना (शामली)। मंडावर ननिहाल में घर के गेट में खड़ी चार वर्षीय बच्ची अंशा पर रविवार की देर रात तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुआ बच्ची को मुंह में उठाकर जंगलों में भागने लगा तो ग्रामीणों ने शोर मचा दिया। ग्रामीणों द्वारा पीछा करने पर तेंदुआ बच्ची को छोड़कर जंगलों में घुस गया। परिजन बच्ची को चिकित्सकों के यहां ले गए, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे से जहां परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर जिले के गांव तिसंग निवासी फारूक की चार वर्षीय बेटी अंशा उर्फ इंशा क्षेत्र के गांव मंडावर में अपने नाना लियाकत के घर आई हुई थी। गांव के तनवीर प्रधान, आकिल व तालिब के अनुसार, रविवार रात करीब दस बजे बच्ची घर के गेट पर खड़ी थी। इसी दौरान वहां पहुंचे तेंदुए ने हमला कर दिया। इसके बाद तेंदुआ उसकी गर्दन पकड़कर घसीटता हुआ जंगलों की ओर भागने लगा। तभी ग्रामीणों में शोर मच गया और कई ग्रामीण लाठी-डंडों के साथ जंगलों की ओर दौड़े। ग्रामीणों द्वारा शोर मचाने पर तेंदुआ बच्ची को पोपलर के पेडों के बीच छोड़कर गन्ने के खेतों में फरार हो गया। बाद में बच्ची को गांव में ही निजी चिकित्सकों के यहां ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिस पर पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी हासिल की। हादसे से मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। समाचार लिखे जाने तक मृतका का शव उसके ननिहाल में था।सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी थी।
पहले कुत्ते का मचा शोर, फिर दिखा तेंदुआ

ग्रामीणों के अनुसार, बच्ची को उठा ले जाने पर गांव में पहले कुत्तों का शोर मच गया था। इसके बाद ग्रामीण जैसे ही खेतों की ओर टॉर्च लेकर पीछा करने के लिए दौड़े, तो उन्हें तेंदुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों की भीड़ देख तेंदुआ जंगलों में भाग गया। वहीं, तेंदुए को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन


वन विभाग के अधिकारियों के नंबर मिले बंद

मंडावर में तेंदुए के हमले से बच्ची की मौत हो जाने के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को संपर्क करने का प्रयास किया। आरोप है कि क्षेत्रीय और जिला स्तर के विभागीय अधिकारियों के नंबर स्विच ऑफ मिले।
मंडलावर में तेंदुए के हमले में बच्ची की मौत की सूचना मिली है। मैं टीम को लेकर मौके पर जा रहा हूं। मौके पर जाने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
कृष्णकांत, क्षेत्रीय वन अधिकारी
250 मीटर दूर मिली बच्ची, चेहरे और गर्दन पर भी किए वार

कैराना। तेंदुआ मंडावर गांव में मासूम बच्ची को घर से लेकर करीब 250 मीटर की दूरी पर जंगल में पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शी तालिब और अन्य ने बताया कि जिस समय तेंदुआ भाग रहा था। उन्होंने उसे देखा। बच्ची मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। चेहरे के अलावा बच्ची के गर्दन पर भी कई वार किए गए थे। देर रात ग्रामीणों ने गांव में बैठक की। परिवारों की सुरक्षा के लिए बारी-बारी से लाठी ड़डों से लैस होकर पहरा देने का निर्णय लिया। शनिवार की रात से ही पहरा देना शुरू कर दिया गया।

चौतरा और युसुफपुर में दिखाई दे रहा था तेंदुआ

ग्रामीणों के अनुसार,पिछले तीन दिन से तेंदुआ झिंझाना क्षेत्र के चौतरा और युसुफपुर गांव में दिखाई दे रहा था। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच रही थी मगर तेंदुआ पकड़ में नहीं आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें