हिसार में किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में धरना दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। हिसार में किसानों के साथ मारपीट के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने बिड़ौली पुलिस चौकी पहुंचकर एक घंटे तक धरना देकर बैठ गए। भाकियू कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन से मेेरठ- करनाल मार्ग पर रास्ता जाम हो गया। प्रदर्शन की सूचना पर एसडीएम ऊन मणि अरोरा ने मौके पर पहुंचकर किसानों से ज्ञापन लिया। इसके बाद किसानों का धरना समाप्त हो गया। इस मौके पर भाकियू जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान, भाकियू शामली नगर अध्यक्ष योगेंद्र कुमार, मोहर सिंह, कृष्णपाल, राजकुमार आदि मौजूद रहे।