प्रभारी मंत्री अजित सिंह पाल दो दिन जिले में रहेंगे
शामली। प्रदेश के इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अजित सिंह पाल अपने दो दिवसीय दौरे पर 16 अक्तूबर को शामली पहुंचेंगे। 16 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे कलक्ट्रेट एनआईसी कार्यालय शामली में पांच शिक्षकों से भेंट करेंगे। पांच शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। प्रभारी मंत्री 2.30 बजे चीनी मिल गेस्ट हाउस थानाभवन में रात्रि विश्राम करेंगे। 17 अक्तूबर को को प्रभारी मंत्री प्रात: 10 बजे विकास भवन में महिला सुरक्षा कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।