फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम्योपैथी का हमारे जीवन में विशेष महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
होम्योपैथी का हमारे जीवन में विशेष महत्व
विज्ञापन

शामली। जिला होम्योपैथिक विभाग व किरण सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ डीएम जसजीत कौर ने किया। जैन साध्वी रमेश कुमारी माता ने मंगल पाठ किया।
कार्यक्रम में डीएम कहा कि होम्योपैथी का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। सभी लोगों को होम्योपैथी पद्धति का प्रयोग करना चाहिए। इसमें बीमारी को सही होने में समय तो लगता है, लेकिन बीमारी मूल रूप से समाप्त हो जाती है। परंपरागत औषधियों, होम्योपैथिक औषधियों का अधिक से अधिक प्रयोग करें। इस अवसर पर जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. विधु शेखर मलिक और उनके सहयोगी डॉ. अंकुज कुमार, डॉ. रश्मि कांत जैन ने परीक्षण के बाद 150 से अधिक लोगों को दवाइयों का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन किरण सेवा समिति की अध्यक्ष डॉ. रितु जैन और श्रीएसएस जैन महासभा के महामंत्री विजय जैन ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में मां शाकंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर के एनएसएस समन्वयक डॉ. भूपेंद्र कुमार, भारतीय जैन संघटन के प्रदेशाध्यक्ष मोहित जैन, महामंत्री सुनील जैन, डॉ. हाशिम अली, पुष्पा श्रीवास्तव, पंकज जैन, डॉ. श्रीपाल सिंह धामा, मनीष चौधरी, नीतू जैन, विवेक जैन, शरद जैन, वीरेश जैन, शरद जैन, बीना अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें