फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: धूमधाम से किया भगवान गणेश जी की मूर्ति का विसर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊन। कस्बे के मेन बाजार धर्मशाला में स्थापित गणपति की मूर्ति का विसर्जन रविवार को श्रद्धालुओं ने गंदेवड़ा संगम पर ले जाकर किया।

रविवार को कस्बे में श्रद्धालुओं ने भगवान गणपति की पूजा-अर्चना कर कढ़-चावल, हलवे का प्रसाद बांटा। इसके बाद दोपहर को ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच ट्रैक्टर-ट्रालियों, कार में सवार होकर लोग भगवान गणपति की मूर्ति लेकर गंदेवड़ा संगम घाट पर पहुंचे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को अबील-गुलाल भी लगाया। गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों से समूचा माहौल भक्तिमय बन गया। श्रद्धालुओं ने डीजे की थाप पर जमकर डांस किया। इसके बाद भगवान गणपति की मूर्ति का संगम घाट पर विसर्जन किया। वीरेंद्र वर्मा, नरेश गोयल, नरेन्द्र वर्मा, विजय गर्ग, दीपक वर्मा, विपिन, नितिन, विकास, प्रमोद वर्मा, सन्नी, अनिल धीमान, नरेश वर्मा, परमेंद्र, अजय, सन्नी, प्रेमवती, शिखा, सोनिया, अनिता, शिवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें