अवैध तरीके से पेट्रोल बेचने वालों को पकड़ा
शामली, कैराना। कैराना में सड़कों पर दुकानों के आगे रख कर पेट्रोल डीजल आदि बेचा जाता है। एसडीएम व सीओ ने कांधला तिराहे के पास से पेट्रोल की एक दुकान पर छापा मार कर पेट्रोल जब्त करते हुए दो युवकों को हिरासत में ले लिया। मंगलवार को एसडीएम संदीप कुमार व सीओ जितेंद्र कुमार ने कांधला तिराहे के पास एक दुकान पर पहुंचकर दुकान पर अवैध तरीके से पेट्रोल बेच रहे दो युवकों को हिरासत में ले लिया और कोतवाली भेज दिया। इस दौरान अधिकारियों ने दुकान पर रखा पेट्रोल भी जब्त कर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मामले में एसडीएम संदीप कुमार ने बताया कि अवैध रूप से पेट्रोल बेच रहे दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। मामले पूर्ति निरीक्षक को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।