शामली। जिला आबकारी अधिकारी कुंवरपाल ने बताया कि रविवार को आबकारी विभाग और पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाया गया। इस दौरान गांव मस्तगढ़ एक महिला के घर से 40 लीटर कच्ची शराब, 500 किलोग्राम लहन और शराब बनाने के उपकरण बरामद हुआ। दबिश के दौरान घर से महिला फरार हो गई। गांव जसाला से 100 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। गांव बाबरी के जंगल से 50 लीटर कच्ची शराब और मौके पर मिले लहन केे नष्ट किया गया। इसके अलावा गांव अहमदगढ़ से 10 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि फरार महिला और तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।