फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जीएसटी अधिकारी के आने पर बाजार में मची अफरातफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा। जीएसटी विभाग के अधिकारी ने सरसावा के सर्राफा प्रतिष्ठान पर पहुंच सर्वे किया। जीएसटी अधिकारी के आने की सूचना पर सर्राफा कारोबारी अपने प्रतिष्ठान छोड़कर इधर उधर हो गए।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर दो बजे जीएसटी विभाग के एक अधिकारी सरसावा के मेन बाजार में स्थित सर्राफा कारोबारी के प्रतिष्ठान पर पहुंचे तथा अपना परिचय देकर व्यापार संबंधित जानकारी लेने लगे। इसी बीच सूचना बाजार के अन्य सराफा कारोबारियों को लगी तो वे आनन-फानन में अपने प्रतिष्ठान छोड़कर इधर-उधर हो लिए। जीएसटी टीम के आने की सूचना मिलने पर बाजार में भी अचानक से अफरातफरी मच गई। बाजार में रमजान के पहले शुक्रवार को लेकर अच्छी खासी भीड़ थी। बावजूद इसके जीएसटी टीम की सूचना पर किराना व्यापारी भी अपने प्रतिष्ठान छोड़कर इधर उधर हो गए। जीएसटी अधिकारी के जाने के बाद ही व्यापारियों ने राहत की सांस ली। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें