फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना भुगतान जल्द न हुआ तो करेंगे आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक संगठन के पश्चिम उत्तर प्रदेश महासचिव राजेंद्र पंवार और प्रचार मंत्री चौधरी बलबीर बृहस्पतिवार को अपने काफिले के साथ कस्बा एलम पहुंचे। इस दौरान किसानों ने दोनों नेताओं का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

राजेंद्र पंवार ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही हैं। किसानों को सही गन्ना मूल्य नहीं मिल रहा है और न ही समय पर भुगतान हो रहा है। युवा वर्ग बेरोजगार है। प्रदेश में सरकार बनने से पहले भाजपा नेताओं ने किसानों से वादे किए थे कि बिजली बिल माफ किए जाएंगे। सरकार बनने के बाद सरकार किसानों की ट्यूबवेल पर विद्युत मीटर लगाकर उनका उत्पीड़न कर रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार को चेतावनी दी कि यदि किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान शीघ्र नहीं किया तो संगठन उग्र आंदोलन करेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें