फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन : नरेश टिकैत

Thu, 01 Feb 2024 02:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली कैराना रोड एसई कार्यालय पर किसानो के धरने पर बोलते वक्ता
विज्ञापन
शामली। एक्सईएन कार्यालय पर चल रहे किसानों के धरने के दूसरे दिन भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत पहुंचे। उन्होंने कहा कि किसानों के खिलाफ जो मुकदमे दर्ज किए गए हैं, वे जल्द खारिज नहीं हुए तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। किसानों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसानों का अपमान नहीं होना चाहिए। यदि अधिकारी किसान की समस्या का समाधान नहीं कर पा रहे हैं तो उन्हें सीधे मना कर देना चाहिए, अपमान कतई नहीं करना चाहिए। चेतावनी दी कि यदि विभिन्न गांवों में जर्जर लाइनों को बदलवाने के बदले किसानों से चार्ज लिया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। कोई भी किसान जर्जर लाइन को बदलवाने के बदले चार्ज नहीं देगा।

धरने की अध्यक्षता बाबा श्याम सिंह, संचालन अब्बास ने किया। किसानों ने एक्सईएन के अभद्रता करने पर आक्रोश प्रकट किया। जिलाध्यक्ष कालिंद्र मलिक ने कहा कि ऊर्जा निगम के अधिकारियों की तानाशाही नहीं चलने दी जाएगी। शाम को एक्सईएन और अन्य अधिकारियों के साथ नरेश टिकैत, किसानों की वार्ता हुई। जिसमें अधिकारियों ने किसानों पर दर्ज मामलों को वापस लेने और भविष्य में किसानों के साथ अभद्रता नहीं करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद धरने को समाप्त कर दिया गया। धरने में कालखंडे खाप के चौधरी संजय कालखंडे, नरेश , जयवीर, अजय कुमार, गौतम पंवारख्मोहर सिंह, रणवीर सिंह, विदेश मलिक, ईश्वर सिंह, समरपाल तोमर , मा. ओमपाल सिंह, बिल्लू प्रधान आदि मौजूद रहे। दूसरे दिन कार्यकर्ताओं ने एक्सईएन कार्यालय के प्रांगण में ही भट्टी चढ़ा दी थी और वहीं पर खाना खाया।

शामली कैराना रोड एसई कार्यालय पर किसानो के धरने पर बोलते वक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें