शामली। करवा चौथ को लेकर बाजार सजे हुए हैं। पुरुष जहां अपनी पत्नी का व्रत खुलवाने के लिए चांदी के गिलास खरीद रहे हैं, वहीं महिलाएं चांद व पति दीदार करने के लिए चांदी की छलनी और पूजन के लिए चांदी की थाली व पानी भरने के लिए चांदी के करवे खरीद रही है।
सराफा बाजार में बिछवे, ईयर रिंग्स और नेकलेस सेट की भी मांग हैं। नेहरु मार्किट स्थित सराफा व्यापारी संजय ने बताया कि करवा चौथ में उनके यहां चांदी के गिलास और थालियों की बिक्री सबसे अधिक हो रही है। इसके अलावा चांदी की छलनी भी बिक रही है।
करवा चौथ बनाना है खास, हमेशा रहेगा याद
चांदी का करवा खरीद रही महिला सुनिता व अर्चना का कहना है कि हर विवाहित जोड़े के लिए यह पर्व खास होता है। इसे और खास बनाने के लिए चांदी का करवा व छलनी खरीद रही है। इसमें पहले चांद और फिर पति को देख व्रत खोलेंगे। गांव काबड़ौत के अनिल का कहना है कि उन्होंने पत्नी को चांदी के गिलास में पानी पिलाकर व्रत खोलने के लिए गिलास की खरीदारी की है।
ये रहीं कीमतें
गिलास-1500 से लेकर 5000 रुपये तक
छलनी- 1800 से लेकर 9000 रुपये तक
थाली-2000 से लेकर 60000 रुपये तक
करवा-6000 से लेकर 25000 रुपये तक