फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: 52 गांव की पंचायत के फरमान पर पति ने दिया तीन-तलाक, लड़का पक्ष दहेज के पांच लाख लौटाएगा

Sun, 21 Aug 2022 09:51 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, शामली

सार

पिछले दो वर्षों से चले आ रहे विवाद का पंचायत ने पटाक्षेप करा दिया। गांव में पंचायत का निर्णय लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस संबंध में सीओ बिजेंद्र सिंह भड़ाना ने कहा कि मामले की जानकारी कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
गांव में होती पंचायत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार के कानून बनाने के बाद जिले में पहली बार पंचायत के फरमान पर तीन तलाक का मामला सामने आया है। कांधला थाना क्षेत्र के गांव खंद्रावली में 52 गांवों की पंचायत ने पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद समाप्त कराने के लिए मौके पर तलाक करा दिया। लड़के पक्ष को दहेज में दिए गए सामान के पांच लाख रुपये लौटाने का फरमान भी सुनाया गया है। बताया जा रहा है कि पंचायत के फैसले से दोनों पक्ष संतुष्ट हैं। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।

विज्ञापन


गांव खंद्रावली निवासी युवती का निकाह दो वर्ष बागपत के गांव किरठल निवासी एक युवक के साथ हुआ था। आरोप है निकाह के बाद से ही दोनों के बीच विवाद चला आ रहा था। युवती पक्ष का आरोप है कि युवक आए दिन उसके साथ मारपीट करता रहता था। दोनों पक्षों के बीच पूर्व में हुई पांच पंचायतों के बाद समझौते के तहत युवती को ससुराल भेज दिया जाथ था। लेकिन दोनों के वैवाहिक संबंध ठीक से नहीं चल सके, जिसके चलते युवती अपने मायके आकर रहने लगी।

रविवार दोपहर गांव खंद्रावली में बिरादरी के 52 गांव के लोगों की एक पंचायत हुई, जिसमें पंचायत ने युवक के कृत्य की जमकर निंदा करते हुए फटकार लगाई। पंचायत में दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन दोनों पक्ष अपनी बातों को लेकर डटे रहे। शाम को पंचायत ने दोनों पक्षों की सहमति पर युवती का मौके पर तीन तलाक करा दिया। युवती पक्ष के दहेज में दिए गए समान के पांच लाख रुपये लौटाने का फरमान सुना दिया, जिसे लेकर दोनों पक्ष सहमत हो गए।
विज्ञापन


पिछले दो वर्षों से चले आ रहे विवाद का पंचायत ने पटाक्षेप करा दिया। गांव में पंचायत का निर्णय लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस संबंध में सीओ बिजेंद्र सिंह भड़ाना ने कहा कि मामले की जानकारी कराकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें