तीन तलाक देने पर पति गिरफ्तार
कैराना। दहेज उत्पीड़न के विचाराधीन मुकदमे के दौरान पति द्वारा फोन पर पत्नी को तीन तलाक देने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कस्बा निवासी गुलिस्ता ने तीन दिन पहले कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था कि 2018 में उसका निकाह मुजफ्फरनगर निवासी आमिर के साथ हुआ था। कुछ माह बाद ही ससुराल वालों ने अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए उसे घर से निकाल दिया था, जिसका मुकदमा कोर्ट में चल रहा है। इसी बीच उसके पति आमिर ने फोन पर उसे तीन बार तलाक दे दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी पति आमिर, सास ,ससुर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस के अनुसार सोमवार को पुलिस ने मुजफ्फरनगर में दबिश देकर तीन तलाक के आरोपी पति आमिर को गिरफ्तार कर लिया।