फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दिन में उमस भरी गर्मी ने किया बेहाल, शाम को बारिश से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
- गर्मी बढ़ने के साथ बिजली के कट ने बढ़ाई परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

शामली/झिंझाना। जिले का तापमान लगातार बढ़ने से दिन में लोग उमस भरी गर्मी से परेशान है। शाम को करीब एक घंटा बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। उधर, गर्मी में बिजली के कट ने भी लोगों की परेशानी को बढ़ाया।
जिले में कई दिन से तेज धूप निकल रही है। तेज धूप के साथ उमस बनने से लोग गर्मी में बिलबिला उठे। गर्मी में पसीने से चिपचिपाहट बनने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज चटक धूप निकलने से जिले का तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा था। शुक्रवार को दिन के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होकर 36 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जबकि रात का न्यूनतम तापमान स्थिर 28 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर के समय कई बार आसमान में बादल छाये, लेकिन न तो बादल बरसे और न ही लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा परेशानी गर्मी के साथ मौसम में उमस बनने से लोगों को हुई। उमस बनने से लोग पसीने से तरबतर रहे। चिपचिपाहट वाली गर्मी में पंखे व कूलर भी लोगों को राहत नहीं दे पाए। तेज धूप में पक्की दीवारें तपने से घरों में गर्मी व उमस बनी रहने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। उधर, रात व दिन में गर्मी में बिजली के कई बार कट लगने से लोग परेशान रहे। साथ ही कई स्थानों पर लो वोल्टेज की समस्या बनी रही, जिससे गर्मी में लोग परेशान रहे। गर्मी से बचने के लिए वाहनों पर और पैदल चलने वाले लोग सिर पर कपड़ा रखकर व मुंह पर कपड़ा बांधकर जाते हुए दिखाई दिए। शाम को करीब पांच बजे एक घंटा बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन

झिंझाना क्षेत्र में दो दिन से उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा था। ऊपर से बिजली के लगातार हो रहे कट से लोग बेहाल थे। इसी बीच शाम को बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। बच्चों ने बारिश का जमकर लुत्फ उठाया। करीब 45 मिनट की मूसलाधार बारिश ने कस्बे की सड़कों को जलमग्न कर दिया। इस दौरान बच्चों ने बारिश के पानी में जमकर मस्ती की। बारिश होने से हर तरफ खुशनुमा माहौल हो गया तथा लोगों ने गर्मी से राहत पाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें