शामली। गांव सिंभालका स्थित होली चाइल्ड क्रिकेट एकेडमी में जनपद में पहली बार रात्रि क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। पहला मुकाबला गांव सिंभालका के हुलुलु क्लब और कैराना की नाइट्स क्लब की टीम के बीच मुकाबला हुआ। मैच में सिंभालका के हुलुलु क्लब ने 189 रन से बड़ी जीत दर्ज की। पहले टॉस जीतकर सिंभालका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 255 रन का बड़ा लक्ष्य खड़ा किया। संवाद