फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झिंझाना में बनेगा 25 बेड का कोविड अस्पताल, तैयारी शुरू

विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
शामली। शासन के निर्देश पर जिले में कोविड अस्पताल बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। कोरोना के हाई रिस्क मरीजो के उपचार के लिये जिले की झिंझाना सीएचसी में 25 बेड का कोविड अस्पताल तैयार किया जायेगा। कोरोना के संकट से निबटने के लिये सरकार ने हर जिले में कोविड 19अस्पताल तैयार करने के निर्देश दिये है। कोविड अस्पताल पहले से ही तैयार इसलिये करने को कहा गया है ताकि अगर कोरोना का कोई गंभीर केस आता है तो तत्काल उपचार शुरू किया जा सके। शासन के निर्देश मिलते ही जिले में झिंझाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 25 बेड का कोविड अस्पताल बनाने का चयन किया गया है। कोविड अस्पताल के लिये साफ सफाई और बेड डालने का काम शुरु हो गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय भटनागर ने बताया कि झिंझाना में 25 बेड का कोविड 19अस्पताल बनाया जा रहा है। कोविड अस्पताल में हाई रिस्क कोरोना पीड़ित के उपचार की व्यवस्था रहेगी। इसके लिये 24 घंटे विशेषज्ञ डॉक्टरों, स्टाफ़ की ड्यूटी रहेगी। कोविड अस्पताल में आधुनिक चिकित्सीय संसाधनों से लैस होगा। बहुत जल्द अस्पताल में सभी तैयारी पूरी कर ली जायेगी। जिले में 100 बेड के कवारन्टीन की व्यवस्था शामली। सीएमओ डॉ संजय भटनागर ने दावा किया कि कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने और बचाव के लिये पर्याप्त व्यवस्था की गई है। जिले में आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है, जिसमे संदिग्ध लक्षण वाले मरीजों को उपचार दिया जा रहा है। इसके अलावा निर्माणाधीन जिला अस्पताल में पहले 20 वार्ड का कवारन्टीन वार्ड बनाया गया है। अब उसे बढ़ाकर 100 बेड का बनाया जा रहा है। इसके साथ ही कुछ निजी अस्पतालों में भी आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था की गई है। उन्होंने लोगो से कहा कि कोरोना से बचाव के लिये घर मे रहकर सावधानी बरतें। भीड़ में न जाये। सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें