छेड़छाड़ के मामले में होमगार्ड पुत्र को पीटा
झिंझाना। क्षेत्र के एक गांव में शनिवार देर शाम होमगार्ड के पुत्र की एक पड़ोसी ने अपने ही घर में धुनाई कर दी। उस पर लड़की के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप है। युवक के परिजनों को मामले का पता चला तो उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने लड़की पक्ष को भी थाने बुलवा लिया। इसके बाद दोनों पक्षों में दो बार सुलहनामे के प्रयास शुरू हो गए। पुलिस ने बताया कि लड़की पक्ष से छेड़छाड़ का और दूसरे पक्ष से एससीएसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जाएगी।