शामली। शहर की नई मंडी गोशाला भवन में रविवार को रतन एकता ट्रस्ट की ओर से होली मिलन समारोह और भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने गुलाब के फूलों से होली खेली। मुख्य अतिथि नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल डिप्टी कलक्टर एसएन शर्मा और जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष संतोष देवी रहीं। उन्हें सम्मान चिंह देकर सम्मानित किया। रतन एकता ट्रस्ट के अध्यक्ष गोशाला संचालक दिनेश कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर श्रीचंद सैनी पार्टी की ओर से श्रीकृष्ण और राधा की झांकियां और भजन प्रस्तुत किए। एकता सहायता समूह की अध्यक्ष पूजा ने शक्ति संगठन से जुड़ी महिलाओं का योगदान रहा। कार्यक्रम में अंकुर ठेकेदार, गोसेवक मुकेश कुमार, जितेंद्र शर्मा, नंद किशोर मित्तल मौजूद रहे।