झिंझाना क्षेत्र के गांव वेदखेडी जली होली
झिंझाना। थाना क्षेत्र के गांव वेदखेड़ी और पुरमाफी में मंगलवार को महिलाओं द्वारा होली पूजन के दौरान दीपक जलाने पर अचानक होली में आग लग गई। सूचना पर तुरंत ही पुलिस भी पहुंच गई। जिम्मेदार लोगों ने फिर दोबारा से होली रखकर व्यवस्था बना दी। रात के समय होली का दहन किया गया।
क्षेत्र के गांव वेदखेड़ी में मंगलवार की दोपहर पूजन करते समय एक महिला ने दीपक जलाया और माचिस की तिल्ली दूर फेंक दी। बताया गया कि कुछ दूरी पर पड़ी इस जलती हुई तिल्ली से फूस ने आग पकड़ ली। जिससे होली में आग लग गई और जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से दूसरी होली के व्यवस्था करा दी। ऐसी ही एक घटना पुरमाफी गांव में हुई। वहां भी होली पूजन के समय जलाए गए दीपक से होली में आग लग पकड़ ली और कुछ ही देर में होली जल गई। वहां भी दूसरी होलिका रखी गई।