शामली/झिंझाना। झिंझाना पुलिस की ऊन रोड पर हुई मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। गिरफ्तार बदमाश गांव बल्ला माजरा में नलकूपों पर चोरी की घटना में शामिल था। उसका साथी मौके से भाग गया। नौ अप्रैल को गांव बल्ला माजरा में नलकूपों से तार चोरी की घटना हुई थी। शनिवार देर रात हुई मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर बदमाश उमरदराज उर्फ काला निवासी गांव बल्ला माजरा पैर में गोली लगने से घायल हो गया जबकि उसका साथी मौके से भाग गया। बदमाश के कब्जे से तमंचा, एक खोखा, तीन कारतूस, घटना में प्रयुक्त उपकरण, डेढ़ किलो तांबे का तार बाइक बरामद हुई। संवाद