फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर ने मांगी रंगदारी, पीड़ित ने किया वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर ने मांगी रंगदारी, पीड़ित ने किया वीडियो वायरल
विज्ञापन

शामली, कांधला। कस्बे के एक हिस्ट्रीशीटर पर मुकदमे में फैसले का दबाव बनाने, दो लाख रुपये की रंगदारी मांगने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए युवक ने वीडियो वायरल किया है। युवक का आरोप है कि पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
कस्बा निवासी युवक का आरोप है कि हिस्ट्रीशीटर ने उसके परिवार की महिला के साथ दुष्कर्म किया था। जिसका मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। मंगलवार शाम वह अपने घर लौट रहा था तो रास्ते उसको पकड़ कर मुकदमे में फैसला न करने पर जान से मारने की धमकी देने के साथ ही दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी। पीड़ित ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो वायरल किया है। पीड़ित का कहना है कि हिस्ट्रीशीटर के परिवार के सभी लोग आपराधिक किस्म के हैं, जो आए दिन उसे और उसके परिवार को परेशान करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने अपना वीडियो वायरल करते हुए हिस्ट्रीशीटर से बचाने की गुहार लगाते हुए कार्रवाई की भी मांग की है। पीड़ित ने कहा कि उसके पास अब अपने बच्चों सहित जहर खाकर आत्महत्या करने का ही विकल्प बचा है या फिर कांधला कस्बे से पलायन कर जाएं। पुलिस प्रशासन के द्वारा हिस्ट्रीशीटर पर कार्रवाई न करने से कांधला कस्बे के लोगों में भी आक्रोश है। मामले में थाना प्रभारी का कहना है कि तहरीर मिली है, पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें