थानाभवन। जनपद शामली के आचार्य मासिक अभ्यास वर्ग थानाभवन, बिरालसी, जलालाबाद , इकाई का शिविर संपन्न हुआ। वहां पर लव जिहाद को देश के लिए खतरा बताया गया और सभी से इसको रोकने के लिए आगे आने का आह्वान किया।
शिविर में दिल्ली से आए हिंदू जागरण कर्म योगी टीम के प्रचारक आशीष गोडसे ने प्रोजेक्ट के माध्यम से देश में चल रहे लव जिहाद के बारे में चर्चा की और विस्तार से बताया। कहा कि लव जिहाद का मतलब है कि हिंदू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर उनकी हत्या करना। संभाग पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संभाग उपाध्यक्ष अमित गोयल ने लव जिहाद को एक मिशन बताते हुए जन जागरण का आह्वान किया। संभाग पश्चिमी उत्तर प्रदेश से संभाग ग्राम स्वराज योजना प्रमुख प्रदीप कुमार, भाग सहारनपुर के भाग प्रमुख सुंदर लाल अंचल, अभियान प्रमुख अनिल भारद्वाज, ग्राम स्वराज योजना प्रमुख कार्तिक, विवेक प्रेमी, अनिल शर्मा, कन्हैया सैनी सभासद, संजीव सिंघल आदि मौजूद रहे। संवाद