संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। हिंदू जागरण मंच ने अखंड भारत संकल्प कार्यक्रम के तहत रविवार को शहर के मुख्य मार्गों से भगवा बाइक रैली निकाली। इस दौरान अखंड भारत के लिए लोगों को जागरूक किया गया।
शहर के वीवी इंटर कॉलेज से बाइक रैली शुरू हुई। यह फव्वारा चौक, अजंता चौक, विजय चौक, कबाड़ी बाजार, बड़ा बाजार, सुभाष चौक, हनुमान रोड, मिल रोड होते हुए कॉलेज पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस अवसर पर संगठन के प्रांत संपर्क प्रमुख ठा. सूर्यकांत सिंह ने कहा कि वर्तमान भारत विभिन्न परिस्थितियों से गुजर रहा है, इनका समाधान अखंड भारत है। भारत की अखंडता और एकता बनाए रखने के लिए हम सभी को एकजुट रहना है। इसके लिए सभी लोगों को जागरूक रहकर देश हित में कार्य करने चाहिए।
हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष संजीव चौहान ने बताया कि मेरठ प्रांत में अखंड भारत संकल्प के कार्यक्रम नगर व खंड स्तर पर आयोजित किए जा रहे हैं। इनका उद्देश्य देश को अखंड बनाए रखना है। इस अवसर पर प्रांत संगठक गोपाल, पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल, मानस संगल, मनीष चौहान, सूर्यवीर सिंह, प्रतीक अग्रवाल, कुशांक चौहान, संदीप वशिष्ठ, संजीव कुमार, रवींद्र चौहान, प्रवीण वशिष्ठ, पप्पन, शैंकी, निशा शर्मा, रेखा संगल आदि मौजूद रहे।
अखंड भारत संकल्प कार्यक्रम के तहत हिंदू जागरण मंच की भगवा बाइक रैली शामिल कार्यकर्ता।- फोटो : SHAMLI
अखंड भारत संकल्प कार्यक्रम के तहत हिंदू जागरण मंच की भगवा बाइक रैली शामिल कार्यकर्ता।- फोटो : SHAMLI