शामली/ जलालाबाद। वैसे तो कैराना लोकसभा में इस बार मतदान उम्मीदों तक नहीं पहुंच सका, लेकिन तीन विधानसभा के नो बूथ ऐसे हैं जहां सर्वाधिक वोट पड़े हैं। हालांकि, इस सूची में शामली व थानाभवन विधानसभा शामिल नहीं हैं।
पूरे लोकसभा क्षेत्र की बात करें तो यहां सबसे ज्यादा नकुड़ विधानसभा के सात बूथ ऐसे हैं जहां 85 फीसदी से अधिक मतदान हुआ है। इसमें नारायणपुर गुज्जर में 90.26 प्रतिशत व काजीपुरा में 89.39 फीसद सर्वाधिक मतदान दर्ज किया गया। इसके बाद शाहपुरा दाऊद में 88.32 प्रतिशत मतदान हुआ। चोराकला में 88.14 फीसदी व कुंडा गांव में 86.43 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके अलावा पठेड़ मुस्तकीम गांव में 85.11 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि असदपुर गांव में 85.07 फीसदी लोगों ने बूथ पर पहुंचकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
कैराना विधानसभा क्षेत्र में सिर्फ एक गंदराऊ गांव इस सूची में शामिल हो सका। इस गांव में कुल 85.11 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। अंत में गंगोह विधानसभ क्षेत्र में भी सिर्फ एक गांव 85 फीसरी से अधिक मतदान की सूची में शामिल होने में कामयाब हुआ। यहां थानवी गांव में 85.66 प्रतिशत मतदान किया गया।
शामली व थानाभवन विधानसभा भी पूर्व मंत्री व बड़े नेताओं का जमावड़ा होने के बावजूद अपना मतदान प्रतिशत बढ़ाने में नाकामयाब साबित हुए। हालांकि ऐसे गांवों की संख्या दर्जनों में शामिल हैं, जहां 80 से 84 फीसदी तक मतदान किया गया। लेकिन सर्वाधिक मतदान के मामले में नकुड़ विधानसभा क्षेत्र ही सबसे आगे रहा।
देवबंद के सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल में नीट परीक्षार्थी का प्रवेश पत्र जांचती कर्मी। संवाद