शामली। मौसम में बार-बार आ रहे बदलाव के चलते सभी उम्र के लोगों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ जाती है। अमर उजाला ने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का घर बैठे फोन पर समाधान कराने के लिए हेलो डॉक्टर कार्यक्रम चलाया हुआ है। इस कार्यक्रम के तहत जिला अस्पताल के सर्जन डॉ. नरेश सैनी शनिवार को दोपहर 12 बजे से एक बजे तक शामली कार्यालय में मौजूद रहेंगे। इस एक घंटे के दौरान लोग अपने व अपने परिवार के सदस्यों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए चिकित्सक से फोन पर निशुल्क परामर्श ले सकते हैं। परामर्श के लिए लोग निर्धारित समय के अंदर 9548521732 और 9411816300 पर काॅल कर सकते हैं। संवाद