फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: गुर्जर, सैनी व मुस्लिम बूथों पर हुआ भारी मतदान

Tue, 30 Apr 2024 05:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। कैराना लोकसभा क्षेत्र की नकुड़ विधानसभा में इस बार सर्वाधिक 70.59 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। गुर्जर, सैनी व मुस्लिम बाहुल्य बूथों पर लोगों ने जमकर मतदान किया। हालांकि, कुछ सैनी बाहुल्य बूथों पर मतदान की संख्या भी कम रही।
विज्ञापन

क्षेत्र में सबसे अधिक मतदान नारायणपुर गुज्जर में 90.26 फीसदी दर्ज किया गया। इस बूथ पर सैनी व गुर्जर मतदाता अधिक हैं। साथ ही काजीपुरा में 89.39 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इसके बाद शाहपुरा दाऊद में 88.32 प्रतिशत मतदान हुआ। कुंडा गांव में 86.43 फीसदी, पठेड़ मुस्तकीम 85.11, इशादपुर 85.07, जुड़ी 84.79, पदमनगली 84.49 व तिगरी में 84.05 फीसदी मतदान किया गया। इसके अलावा ऐसे बूथों की संख्या सैंकड़ों में है जहां 60 से 70 या 80 फीसदी से भी ऊपर मतदान किया गया। अच्छी बात ये है कि नकुड़ क्षेत्र में कुल 386 बूथों में से सिर्फ छह बूथ ही ऐसे रहे जिनमें 50 फीसदी से कम मतदान हुआ है। इसमें भी सैनी बाहुल्य गांव सैदपुरा में सबसे कम 45.27 फीसदी मतदान किया गया। इसके अलावा पिलखनी प्राइमरी स्कूल नंबर एक बूथ पर 48.49 फीसदी, डीसी जैन इंटर कॉलेज कमरा नंबर पांच में 49.71 प्रतिशत, कमरा नंबर छह में 48.07 फीसद, दिगंबर जैन गर्ल्स स्कूल कमरा नंबर चार में 46.15 फीसदी व जनता इंटर कॉलेज झबिरन के कमरा नंबर तीन में 47.11 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। हालांकि अन्य बूथों पर मतदाताओं का काफी रुझान देखने को मिला। खासतौर पर गुर्जर व मुस्लिम बाहुल्य बूथों पर अन्य बूथों के अलावा मत प्रतिशत ज्यादा देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें