फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: भारी वाहनों का छह जुलाई से, हल्के वाहनों का नौ जुलाई से होगा रूट डायवर्ट

Fri, 30 Jun 2023 06:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस-प्रशासन ने कांवड़ यात्रा को लेकर तैयार किया रूट डायवर्जन प्लान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। सावन की कांवड़ यात्रा 2023 को सकुशल संपन्न कराने के लिए रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया है। भारी वाहनों के लिए यातायात डायवर्जन प्लान छह जुलाई से रात 12 बजे से लागू होगा, जबकि हल्के वाहनों के लिए नौ जुलाई से रात 12 बजे से लागू होगा। यह प्लान 16 जून की रात 12 बजे तक लागू रहेगा।
कांवड़ यात्रा चार जुलाई से शुरू हो रही है। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर बड़ी संख्या में कांवड़िए शामली से होकर हरियाणा, पंजाब समेत अन्य राज्यों में जाते हैं। इसे लेकर पुलिस प्रशासन ने रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया है। एसपी ने बताया कि भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन छह जुलाई से और हल्के वाहनों के लिए नौ जुलाई से रूट डायवर्जन लागू होगा।
विज्ञापन

- करनाल से सहारनपुर की ओर जाने व आने वाले भारी व आवश्यक वस्तुओं के वाहन बिडौली से चौसाना गंगोह मार्ग से तीतरों गंदेवड़ा जलालाबाद होते हुए सहारनपुर की तरफ जाएंगे और इसी मार्ग से आएंगे। करनाल से सहारनपुर की तरफ आने व जाने वाले हल्के वाहन बिडौली से गाड़ीवाला से झिंझाना, ऊन, गढ़ीअब्दुल्ला, थानाभवन, जलालाबाद होते हुए सहारनपुर जाएंगे। हल्के वाहन, भारी वाहनों का रूट भी अपना सकते हैं।
मुजफ्फरनगर से करनाल की तरफ जाने वाले भारी व आवश्यक वस्तुओं के वाहन मुजफ्फरनगर से सहारनपुर, ननौता, जलालाबाद, गंंदेवड़ा, तीतरो, गंगोह, चौसाना व बिडौली होते हुए करनाल जाएंगे और इसी मार्ग से वापस आएंगे। हल्के वाहन मुजफ्फरनगर से सहारनपुर, ननौता, जलालाबाद, थानाभवन, गढ़ीअब्दुल्ला खां, ऊन, झिंझाना से करनाल की तरफ जाएंगे और इसी मार्ग से वापस आएंगे।
पानीपत से सहारनपुर की तरफ जाने वाले भारी वाहन करनाल से बिडौली, चौसाना, गंगोह, तीतरो, गंदेवड़ा, जलालाबाद होते हुए सहारनपुर जाएंगे। पानीपत से आने वाले हल्के वाहन नौ जुलाई की मध्य रात्रि के बाद कैराना न आकर पानीपत से करनाल, बिडौली, गाडी वाला, झिंझाना, ऊन, गढ़ीअब्दुल्ला थानाभवन जलालाबाद होते हुए सहारनपुर जाएंगे।
बागपत से करनाल व सहारनपुर जाने वाले भारी वाहन सोनीपत से पानीपत, करनाल, बिडौली, चौसाना, गंगोह, तीतरो, जलालाबाद होते हुए जाएंगे। हल्के वाहन सोनीपत से पानीपत, करनाल, बिडौली, गाड़ीवाला, झिंझाना ऊन, थानाभवन होते हुए जाएंगे।
विज्ञापन

करनाल से मेरठ जाने वाले भारी व हल्के वाहन करनाल से पानीपत, सोनीपत से पैरिफेरल एक्सप्रेस वे से मेरठ जाएंगे। मेरठ मुजफ्फरनगर की तरफ से गढ़ी सखावत, परासौली, भभीसा, कांधला आने वाले वाहनों को भभीसा चौकी से आगे दस जुलाई की मध्य रात्रि से प्रतिबंधित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें