फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

्वास्थ्य टीम ने एंटी लार्वा का किया छिड़काव, पानी के लिए सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
भैंसानी इस्लामपुर में दो बच्चों की रहस्यमय मौत का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
थानाभवन। क्षेत्र के गांव भैसानी इस्लामपुर में दो बच्चों की रहस्यमय मौत के बाद सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। टीम ने एंटी लार्वा का छिड़काव व मृतक बच्चों के घर के आसपास सभी नलकूपों से पानी का सैंपल लिया।
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. विनय कुमार ने बताया कि भैसानी इस्लामपुर गांव में दो बच्चों की रहस्मय तरीक़े से मृत्यु होने की जानकारी मिली। रविवार को उन्होंने मृतक बच्चों के पिता कामिल से जानकारी ली। कामिल ने बताया कि बच्चों ने दूध पिया था और एक रोटी का टुकड़ा खाया था। एकदम तबीयत खराब हो गई। गांव से थानाभवन चिकित्सक के पास लेे गए। जिसने डॉ. गिरीश के पास मुजफ्फरनगर ले जाने के लिए बोला। बच्चों को न तो बुखार था और न और कुछ समझ नहीं आया। सोमवार को कामिल गांव में नहीं मिला। वह अपने तीसरे बच्चे व पत्नी को किसी मौलवी के पास ले गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य टीम ने आसपास फैली गंदगी पर एंटी लार्वा का छिड़काव करा दिया है। फॉगिंग भी करा दिया गया है। सभी पानी पीने के साधनों का सैंपल लिया गया है। ग्राम प्रधान से आग्रह किया है कि गांव के आसपास सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए। जिससे बीमारियों से बचा जा सके। स्वास्थ्य विभाग की टीम में डॉ. शाइस्ता, वीबीडी कंसलटेंट राजेश कुमारी, एलए अवधेश वाडेकर मौजूद रहे।
भाकियू का बिजलीघर पर धरना
थानाभवन। भारतीय किसान यूनियन के युवा जिलाध्यक्ष ठाकुर राजू सिंह ने सोमवार को विद्युत निगम के कर्मचारियों द्वारा ग्रामीण अंचल में किए जा रहे विद्युत कनेक्शनों की जांच के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

थानाभवन क्षेत्र के गांव भैसानी इस्लामपुर में भारतीय किसान यूनियन युवा जिलाध्यक्ष ठाकुर तराजू सिंह ने बिजलीघर पर धरना दिया। उन्होंने बताया कि गांव में एक साथ दस से अधिक लोगों पर छापा मारकर कार्रवाई की जाती है। कागजों में दो या तीन के ही नाम लिखे जाते हैं। बाकी मामले को रफा-दफा कर दिया गया है। इस दौरान मौके पर पहुंचे एसडीओ पुष्पदेव सिंह को ज्ञापन सौंपकर किसानों ने मौजूदा जेई को हटाकर समस्या के समाधान की मांग की। इस अवसर पर मुजम्मिल पहलवान, ममरेज, मुनव्वर, नोमान, अल्ताफ, नफीस व परवेज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें