बाबरी/कैराना। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक दिल्ली में रहकर काम करता है। दो सप्ताह पूर्व युवक दिल्ली से घर आया था। एक सप्ताह पूर्व कस्बा बनत के निकट बाइक फिसलने से युवक घायल हो गया था। परिजन युवक को शामली के निजी चिकित्सालय ले गए थे, जहां पर डॉक्टरों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया था। दिल्ली में युवक की कोरोना जांच हुई, जिसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसकी जानकारी मिलने पर बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और युवक के परिवार के नौ सदस्यों के सैंपल लिए और उन सभी को होम क्वारंटीन किया गया। उधर, कैराना में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव तीतरवाड़ा पहुंची और ा19 बुजुर्गों के कोरोना की जांच के लिए रेंडम सैंपल लिए। ब्लाक सैंपलिंग नोडल अतुल गर्ग ने बताया कि तीतरवाडा में 60 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे बुजुर्गों के सैंपल एहतियात के तौर पर लिए गए है, जिनको शुगर की बीमारी पहले से है।