फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊन सीएचसी पर स्वास्थ्य सेवाएं बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊन। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य सेवाएं बेहाल है। स्वास्थ्य केंद्र पर कर्मचारी ड्यूटी से नदारद रहते हैं। शुक्रवार को डिलीवरी के लिए आई महिलाएं स्टाफ नर्स की बाट जोहती रही। काफी देर के बाद स्टाफ नर्स अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन

करीब दो माह पूर्व स्टाफ की कमी के चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रही इमरजेंसी सेवा बंद कर दी गई थी, जिसकी शिकायत क्षेत्र वासियों ने जनप्रतिनिधियों से लेकर स्वास्थ्य मंत्री से भी की थी, लेकिन सेवाएं बहाल नहीं हो पाई। शुक्रवार को डिलीवरी के लिए महिलाएं केंद्र पर पहुंची। लेकिन वहां पर डॉक्टर और स्टाफ नर्स कोई कर्मचारी नहीं मिला। डिलीवरी के लिए आई तनु पत्नी आशू निवासी सांपला व प्रवेश पत्नी कंवरपाल निवासी ऊन स्टाफ नर्स का इंतजार करती रही। काफी देर बाद स्टाफ नर्स पिंकी केंद्र पर पहुंची। इस संबंध में स्टाफ नर्स ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सबमर्सिबल फुंकने के कारण पानी उपलब्ध नहीं था। इसलिए वह बाहर गई थी। वहीं चिकित्सा प्रभारी डॉ. सलीम ने बताया कि ड्यूटी पर मौजूद न होने की शिकायत मिली है, स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें