फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जिले का एक्यूआई 159, सांस के मरीज बरतें सावधानी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक 159 रहा। हालांकि यह अभी भी हानिकारक की श्रेणी में होने के कारण लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

दीपावली के बाद जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बढ़ गया था। एक्यूआई 270 तक पहुंचने के कारण लोगों को आंखों में जलन व सांस लेने में परेशानी होने लगी थी, लेकिन दीपावली के तीसरे दिन एक्यूआई कम होना शुरू हो गया था। शुक्रवार को जिले का एक्यूआई 159 रहा। यह हानिकारक श्रेणी में होने के कारण चिकित्सकों ने लोगों से खासतौर से सांस के मरीजों को सावधानी बरतने की जरूरत है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने बताया कि इस समय मौसम भी बदल रहा है। मौसम में बदलाव और एक्यूआई के कारण सांस के मरीज जो पहले से दवा ले रहे हैं, उन्हें नियमित रूप से लेते रहें। घर से बाहर निकलते समय फेस मास्क जरूर लगाएं। सुबह-शाम को टहलने न जाएं और घर में ही रहकर नियमित व्यायाम करते रहें। अगर कोई समस्या होती है तो चिकित्सक की सलाह से उपचार कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें