फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: हेल्थ एटीएम की बिगड़ने लगी सेहत, नहीं आ रहे काम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो शामली/ कैराना/ कांधला/ थानाभवन। मरीजों की सहूलियत के लिए सीएचसी में लगाए गए हेल्थ एटीएम की सेहत ही बिगड़ने लगी है। ये मरीजों के काम नहीं आ रहे हैं। जिले की चार सीएचसी में साढ़े चार लाख की लागत से हेल्थ एटीएम लगाए गए थे। हेल्थ एटीएम से ज्यादा जांच सीएचसी की पैथोलॉजी लैब में हो रही हैं।
विज्ञापन

शामली सीएचसी में दिसंबर माह में हेल्थ एटीएम स्थापित किया गया था। लखनऊ में लैब टेक्नीशियन को इसके लिए प्रशिक्षण भी दिया गया था। हेल्थ एटीएम पर ऊंचाई, वजन, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, लिपिड प्रोफाइल, हीमोग्लोबिन आदि जांच उपलब्ध हैं। लेकिन रोजाना तीन से चार मरीजों की जांच ही हेल्थ एटीएम पर हो रही है। जबकि सीएचसी की पैथोलॉजी लैब में करीब 100 जांच प्रतिदिन हो रही है।
वाईफाई की सुविधा नहीं है
हेल्थ एटीएम को अभी तक वाईफाई से नहीं जोड़ा गया है। जिसके चलते जांच के बाद मरीजों को पर्ची दी जाती है। जबकि वाईफाई से जुड़ने से मरीज के मोबाइल पर ही रिपोर्ट जा सकती है।
विज्ञापन


मरीजों को हेल्थ एटीएम की जांच पर नहीं विश्वास कैराना में पिछले महीने से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हेल्थ एटीएम से मरीजों की विभिन्न जांच होनी शुरू हो गई है। लेकिन हेल्थ एटीएम के परिणाम पर मरीजों को विश्वास नहीं हो रहा है।मार्च के शुरू में हेल्थ एटीएम की सभी किट आने के बाद हेल्थ एटीएम से जांच होनी शुरू हो गई है। हेल्थ एटीएम द्वारा ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, शरीर में ऑक्सीजन का स्तर आदि विभिन्न 9-10 जांचें की जा रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लैब टेक्नीशियन सुनील कुमार ने बताया कि मार्च के महीने में 84 और अप्रैल में अभी तक 10 मरीजों की हेल्थ एटीएम से जांच की गई है।
कांधला में महज 78 लोगों की जांच
कांधला में भी दिसंबर माह में मशीन शुरु हुई थी। अभी तक सिर्फ 78 मरीजों की जांच ही हेल्थ एटीएम पर हो पाई है। डॉ. रामबीर का कहना है कि अभी हेल्थ एटीएम को लेकर मरीजों में जागरूकता की कमी है। थानाभवन में 180 लोगों की जांच हुई थानाभवन सीएचसी में 27 अक्तूबर हेल्थ एटीएम की स्थापना की गई थी। सीएचसी अधीक्षक डाॅ. नवजीत बेदी ने बताया एलटी अरविंद कुमार के साथ पांच टेक्निशियन की टीम कार्य कर रही है। अभी तक करीब 180 लोगों की जांच की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें