फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर,चार घायल

विज्ञापन
कांधला सड़क हादसे में घायल युवकों से घटना की जानकारी लेता दरोगा। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, चार घायल
विज्ञापन

शामली, कांधला। क्षेत्र के दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर भारसी मोड़ के निकट दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत के चलते उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
बुधवार को थाना क्षेत्र के गांव नाला निवासी नितिन अपनी पत्नी सीमा के साथ बाइक पर सवार होकर कस्बे से अपने गांव जा रहा था। दूसरी ओर, बागपत के गांव बिजरौल निवासी सन्नी व कपिल भी बाइक पर सवार होकर कस्बे में आ रहे थे। बाइक सवार जैसे ही क्षेत्र के दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर भारसी मोड़ के निकट पहुंचे तो दोनों बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की चीख पुकार सुन राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को कस्बे के सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें